गोरी नागोरी का इस बंदे संग वायरल हुआ कसूता डांस वीडियो, गोरी के स्टेप्स देख फैंस हो रहे हैं क्रेजी
Gori Nagori: हरियाणवी डांसर गोरी नागोरी (Gori Nagori) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अपने अनोखे डांस स्टाइल से गोरी ने लाखों लोगों का दिल जीता है। हाल ही में उनका एक डांस वीडियो बिग बॉस के पॉपुलर एक्स कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों का डांस लोगों को दीवाना बना रहा है।
1 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली गोरी नागोरी अक्सर अपने फैंस के लिए नए-नए वीडियो शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने अब्दु रोजिक के साथ स्त्री 2 के मोस्ट पॉपुलर गाने "आज की रात" पर डांस किया, जिसने फैंस को क्रेजी कर दिया है।
इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट किया, “क्या बात है, आपने तो दिल ही जीत लिया,” तो वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट इमोजी के साथ दोनों की तारीफ की।
अब्दु रोजिक हाल ही में अपनी सगाई और शादी को लेकर चर्चा में थे। जुलाई में शादी करने वाले थे, लेकिन किसी इवेंट के कारण उनकी शादी पोस्टपोन हो गई। अब्दु ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अमीरा के साथ अपनी शादी तोड़ दी है।