रक्षाबंधन से पहले सोना हुआ सस्ता, जाने सोना-चांदी की नई कीमतें

आज के ताजा सोने-चांदी के रेट्स
IBJA के अनुसार सोने-चांदी की शुद्धता के आधार पर आज के सुबह के दाम इस प्रकार हैं:
शुद्धता | प्रति 10 ग्राम रेट |
---|---|
सोना 24 कैरेट | ₹100452 |
सोना 23 कैरेट | ₹100050 |
सोना 22 कैरेट | ₹92014 |
सोना 18 कैरेट | ₹75339 |
सोना 14 कैरेट | ₹58764 |
चांदी (999 शुद्धता) | ₹113485 प्रति किलो |
पिछले दिन का बाजार रुझान क्या था?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर ₹99,020 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में ₹98,820 पर बंद हुआ था। 99.5% शुद्धता का सोना भी ₹100 की बढ़ोतरी के साथ ₹98,600 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी ₹500 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹1,12,500 प्रति किलो तक पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी ₹1,12,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार मे सोना और चांदी में गिरावट
न्यूयॉर्क बाजार में हाजिर सोना \$17.51 (0.52%) गिरकर \$3363.35 प्रति औंस रह गया है। वहीं, हाजिर चांदी 0.12% गिरकर \$37.76 प्रति औंस पर पहुंच गई है। यह अंतरराष्ट्रीय गिरावट भारतीय बाजार में तेजी के बावजूद वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और डॉलर की मजबूती का संकेत देती है।
एक्सपर्ट्स की राय क्यों तेजी में है सोना?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। गांधी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए आयात शुल्क की चेतावनी, खासकर सेमीकंडक्टर और चिप्स सेक्टर पर, निवेशकों को सतर्क कर रही है। टैरिफ संबंधी अनिश्चितता के चलते सोने में तेजी आना स्वाभाविक है।
डॉलर की मजबूती ने सोने की चमक थोड़ी कम की
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने सोने की कीमतों को थोड़ा कमजोर किया है। उनके अनुसार, यह स्थिति अल्पकालिक हो सकती है, लेकिन यदि डॉलर और मजबूत होता है, तो सोने की तेजी सीमित हो सकती है।
अमेरिकी व्यापार नीति पर निवेशकों की पैनी नजर
अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ चिंतन मेहता ने बताया कि अमेरिका और अन्य देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं पर निवेशक लगातार निगाह बनाए हुए हैं। कोई भी नया आयात शुल्क मुद्रास्फीति को बढ़ा सकता है, जिससे सोने की मांग फिर से तेजी पकड़ सकती है।
सोने का वायदा भाव मे तेजी
बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध में 236 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह ₹1,01,102 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 15,059 लॉट का कारोबार हुआ। हालांकि COMEX (न्यूयॉर्क) में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.23% गिरकर \$3,372.73 प्रति औंस रह गया, जो कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी को दर्शाता है।
चांदी का वायदा भाव मे गिरावट
MCX पर चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में 230 रुपये यानी 0.2% की गिरावट आई और इसका मूल्य ₹1,13,274 प्रति किलोग्राम रह गया। इस अनुबंध में 17,445 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, मौजूदा स्तर पर बिकवाली बढ़ने के कारण यह गिरावट आई है। वहीं न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.05% घटकर \$37.79 प्रति औंस हो गई।