असम सड़क हादसा, Times Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गोलाघाट जिले में हुए भयावह सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी प्रधानमंत्री के हवाले से सोशल मीडिया मंच X पर साझा की।
गौरतलब है कि शुक्रवार को असम के काजीरंगा इलाके में रंगाजन के पास एक तेज रफ्तार ट्रैवलर (मिनी बस) ने बोकाखाट से नागांव की ओर जा रहे एक ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
मृतकों में ज्यादातर छात्र थे।
टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग उसके अंदर फंस गए।
