Saturday, November 14, 2026 Fresh updates, sharp stories
Latest News

CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा की तारीख घोषित, 1 दिसंबर को होगी CBE

By

CISF कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा, Times Haryana: CISF में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने Constable Tradesman Recruitment 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की तारीख घोषित कर दी है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस भर्ती की परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी।

परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी।

नोटिस में एंट्री और गेट बंद होने का समय भी तय किया गया है। एंट्री सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, जबकि गेट दोपहर 12:30 बजे बंद होगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा, क्योंकि इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

CISF के इसी नोटिस में अन्य भर्तियों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी शामिल है। इसके अनुसार, 30 नवंबर 2026 को ASI/Exe (LDCE)-2023 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

1 दिसंबर को Constable (Fire)-2024 की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और Constable (Driver & DCPO)-2024 की परीक्षा शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र, जरूरी दस्तावेज और अन्य निर्देशों की जानकारी के लिए अपने एडमिट कार्ड और CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट अवश्य देखने चाहिए।