Saturday, November 14, 2026 Fresh updates, sharp stories
Latest News

दिसंबर 2026 में परीक्षाओं का बड़ा सिलसिला: UP PCS से CTET और TGT तक पूरा शेड्यूल

By

दिसंबर परीक्षा कैलेंडर 2026, Times Haryana: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं रहने वाला है। उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर एक के बाद एक बैक टू बैक परीक्षाओं के कारण यह महीना बेहद व्यस्त रहेगा।

3 दिसंबर को प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा से शुरू होने वाला यह सिलसिला 24 दिसंबर को यूपी टीजीटी परीक्षा के समापन तक जारी रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी), यूजीसी नेट, यूपी पीजीटी और अन्य विभागों की स्क्रीनिंग परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि सीमित समय और लगातार होने वाली परीक्षाओं के बीच सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को स्मार्ट रिवीजन और सटीक टाइम टेबल पर पूरा ध्यान देना होगा।

3 और 4 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शहरी क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक स्कूलों और एडेड प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों के लिए कुल 12,405 पदों पर परीक्षा आयोजित करेगा।

6 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ प्रारंभिक सेवा परीक्षा होगी। इसमें करीब 500 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

12 और 13 दिसंबर 2026 को सीबीएसई की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे।

14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच उच्च शिक्षा में रिसर्च और सहायक प्रोफेसर बनने की पात्रता तय करने वाली यूजीसी नेट परीक्षा संभावित है।

15 और 16 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता के 2607 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

16, 17 और 18 दिसंबर 2026 को तकनीक और चिकित्सा विभागों की परीक्षाएं होंगी। 16 दिसंबर को औषधि निरीक्षक, 17 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग की सहायक वास्तविक स्क्रीनिंग परीक्षा और 18 दिसंबर को चिकित्सा अधिकारी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

20 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखपाल, लेखपाल परीक्षक और विधान भवन रक्षक पद के लिए परीक्षा कराएगा।

23 और 24 दिसंबर 2026 को अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी के 17,735 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार भाग लेंगे।