JEE Advanced 2027, Times Haryana: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) ने सेशन 2027 के लिए जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा तिथि और इससे जुड़े सभी पात्रता नियम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन IIT दिल्ली द्वारा किया जा रहा है।
जारी नोटिस के अनुसार, देश की इस कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा। IIT दिल्ली ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के पास परीक्षा देने के लिए केवल दो अवसर होंगे।
पात्रता के अनुसार, जिन छात्रों ने वर्ष 2026 या 2027 में 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे इसके लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, जिन छात्रों के 12वीं बोर्ड का परिणाम 12 जून 2025 के बाद जारी हुआ है, वे भी पात्र माने जाएंगे।
छात्र अपने 12वीं पास करने के वर्ष और उसके ठीक अगले वर्ष ही परीक्षा दे सकते हैं।
आयु सीमा के संबंध में नियम है कि केवल 1 अक्टूबर 2002 या उसके बाद जन्मे छात्र ही परीक्षा में बैठ सकेंगे। सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के छात्रों को आयु सीमा में छूट मिलती है।
चयन जेईई-मेन के आधार पर शीर्ष 2.50 लाख छात्रों के बीच होगा।
इस बार परीक्षा में छात्रों को कंप्यूटर स्क्रीन पर बेसिक (नॉन-साइंटिफिक) कैलकुलेटर इस्तेमाल करने का विकल्प दिया जाएगा। यह ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर 10 से 12 मार्क्स वाला होगा, जिससे जटिल गणनाएं हल करने में सुविधा मिलेगी।
विस्तृत जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं।
