Sunday, November 15, 2026 Fresh updates, sharp stories
Latest News

रामायण ने 9 दिनों में 1110 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर पठान और कल्कि को पीछे छोड़ा

By

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, Times Haryana: बॉलीवुड फिल्म रामायण सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है। एक्सपेक्टेशन से धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने वीकडेज में अपनी कमाई से सभी को चौंका दिया।

लगातार 7 दिनों तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से ऊपर रहा, और ऐसा करने वाली यह देश की पहली फिल्म बताई जा रही है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रामायण ने रिलीज के नौवें दिन 47.85 करोड़ रुपये का नेट और 57.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी 9वें दिन 25 करोड़ रुपये रहा।

इसे जोड़ने पर 9 दिनों का कुल कलेक्शन 82.15 करोड़ रुपये हो जाता है।

नौ दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 732.20 करोड़ रुपये रहा है। ओवरसीज कलेक्शन 378.50 करोड़ रुपये रहा, और इस तरह फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार रामायण ने रिलीज के 10 दिनों के भीतर टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में जगह बना ली है। पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1055 करोड़ रुपये और कल्कि का 1042 करोड़ रुपये बताया गया है, जिन्हें रामायण ने पीछे छोड़ दिया है।

अब यह देश की आठवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।